PAK vs SL Asia Cup Match Timing Today 2025: पाकिस्तान और श्रीलंका की सुपर 4 में टक्कर, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

PAK vs SL Super 4 Match 2025 Timing Today, पाकिस्तान श्रीलंका का मैच आज कितने बजे शुरू होगा? एशिया कप 2025 में सुपर 4 के तीसरे मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। इस मैच का आयोजन अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में किया जाएगा। आइए जानते हैं कि मैच की शुरुआत कितने बजे होने वाली है।

PAK vs SL Asia Cup 2025 Super 4 Match 2025 Timing Today: एशिया कप 2025 सुपर-4 चरण में लगातार शुरुआती झटकों से जूझ रही पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें अब मंगलवार, 23 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि जीत दर्ज करने वाली टीम ही टूर्नामेंट की दौड़ में बनी रह पाएगी।

PAK vs SL Timing.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच टाइमिंग

पाकिस्तान पर बढ़ता दबाव

पाकिस्तान टीम इस समय मैदान से ज्यादा मैदान के बाहर की समस्याओं से घिरी नजर आ रही है। भारत के खिलाफ रविवार को मिली छह विकेट की करारी हार ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कप्तान सलमान आगा की अगुआई में टीम अब "मस्ट-विन" स्थिति का सामना कर रही है।

End of Feed