PAK vs SA 3rd ODI: बाबर आजम ने पाई बड़ी उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 15 हजार रन

PAK vs SA 3rd ODI: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 15,000 रन पूरे कर लिए हैं। ये उपलब्धि हासिल करने वाले बाबर पाकिस्तान के पांचवें बल्लेबाज बने हैं।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को फैसलाबाद में खेले गए तीसरे वनडे में अपनी 27 रनों की पारी के दौरान बाबर ने ये मुकाम हासिल किया।

PAK vs SA 3rd ODI: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर अपने 15,000 रन पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले बाबर पाकिस्तान के सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बने हैं।

Babar Azam AP

बाबर आजम (फोटो- AP)

27 रन की पारी के दौरान हासिल किया मुकाम

बाबर आजम ने यह ऐतिहासिक मुकाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को फैसलाबाद में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में अपनी 27 रनों की पारी के दौरान हासिल किया। इस पारी के बाद तीनों फॉर्मेट में बाबर के कुल रन 15,004 हो गए हैं।बाबर अंतर्राष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में यह उपलब्धि भारत के रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए हासिल की थी।

End of Feed