PAK vs SA 2nd Test: द.अफ्रीका ने पाकिस्तान को उनके घर पर हराया, 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई सीरीज

PAK vs SA 2nd Test Highlights: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को 8 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ मेहमान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म की।

PAK vs SA 2nd Test Highlights: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज़ 1-1 से बराबरी पर खत्म कर दी। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए सीरीज़ के पहले मैच में पाकिस्तान ने 93 रनों से जीत हासिल की थी, जिसके चलते रावलपिंडी का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम बन गया था। साउथ अफ्रीका को सीरीज़ ड्रॉ करवाने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना था, और उन्होंने यह चुनौती सफलतापूर्वक पूरी की।

PAK vs SA 2nd Test

पाकिस्तान बनाम द.अफ्रीका दूसरा टेस्ट (फोटो- Proteasmenx)

पाकिस्तान की पहली पारी और केशव महाराज का जलवा

रावलपिंडी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने पहली पारी में 333 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए कप्तान शान मसूद ने 87, सऊद शकील ने 66 और अब्दुल्ला शफीक ने 57 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिससे टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। हालांकि, साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 7 विकेट अपने नाम किए और पाकिस्तानी पारी को समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

End of Feed