PAK vs SA 2nd ODI Live Streaming: कब और कहां देखें पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे

PAK vs SA 2nd ODI Live Streaming: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला न्यूलैंड्स केपटाउन में खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

PAK vs SA 2nd ODI Live Streaming: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 19 दिसंबर को न्यूलैंड्स केपटाउन में खेला जाएगा। 3 मैच की वनडे सीरीज में पाकिस्तान के पास 1-0 की बढ़त है और वह इस मुकाबले को जीत कर सीरीज कब्जा करना चाहेगा। पर्ल में खेले गए पहले मुकाबले में उसने सलमान आगा के ऑलराउंड प्रदर्शन और सैम अयूब के शानदार शतकीय पारी के दम पर जीत हासिल की थी।

pak vs sa live streaming

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (साभार-PCB/PM)

सैम अयूब ने 109 रन जबकि सलमान आगा ने 82 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा सलमान ने गेंदबाजी में भी 4 विकेट चटकाए और साउथ अफ्रीका की पारी को 250 रन से नीचे रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

End of Feed