PAK vs NZ

KEY HIGHLIGHTS
  • वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला आज
  • आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा खिताबी मुकाबला
  • फाइनल मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा

पाकिस्तान में चल रही वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में आज मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (Pakistan vs New Zealand) के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। ये खिताबी मुकाबला कराची (Karachi) में होने जा रहा है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान और यूएई में होना, ऐसे में इस ट्राई सीरीज का काफी महत्व है जिसमें दक्षिण अफ्रीका भी हिस्सा ले रही थी लेकिन सीरीज के तीसरे मैच में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। फाइनल वनडे मैच में पाकिस्तान वनडे टीम की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के हाथों में होगी। जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) करते नजर आएंगे। ये मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।

PAK vs NZ Final ODI Pitch Report Today Match

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड फाइनल वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

आज वनडे ट्राई सीरीज में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच से पहले आपको इन दोनों टीमों के वनडे इतिहास से जुड़े कुछ जरूरी आंकड़े बता देते हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक 117 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें मुकाबला टक्कर का रहा है। पाकिस्तान ने 61 वनडे मैचों में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने 52 बार जीत हासिल की है। वहीं, 1 मैच टाई रहा और 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। अगर पाकिस्तान की जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए वनडे मैचों की बात करें तो अब तक पाकिस्तान में इनके बीच 29 वनडे हो चुके हैं जिसमें 22 मैचों में मेजबान पाकिस्तानी टीम ने जीत दर्ज की जबकि न्यूजीलैंड सिर्फ 7 मैचों में पाकिस्तान को मात दे सका है।

End of Feed