PAK vs NZ: टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, ब्रेसवेल करेंगे कप्तानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 3, 2024, 01:24 PM IST

PAK vs NZ T20: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की बेहतर तैयारियों को लिए पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। कीवी टीम के धाकड़ खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं ऐसे में न्यूजीलैंड एक नई टीम के साथ खेलने वाली है।

PAK vs NZ T20: न्यूजीलैंड ने अपने शीर्ष खिलाड़ियों के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में व्यस्त होने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ इस महीने शुरू होने वाली पांच मैच की टी20 श्रृंखला के लिए ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को कप्तान नियुक्त किया है।यह पहला अवसर होगा जबकि 33 वर्षीय ब्रेसवेल न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे।

New Zealand cricket team Michael bracewell

माइकल ब्रेसवेल (फोटो- ICC)

न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं, जबकि आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए टिम साउदी के नाम पर विचार नहीं किया गया।

End of Feed