PAK (Pakistan) vs NZ (New Zealand) 1st T20 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है और कीवी टीम के खिलाफ पाक टीम पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सफलता नहीं मिली थी लेकिन टी20 विश्व कप 2024 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी ये सीरीज साल की पहली टी20 सीरीज होगी जो उसके लिए काफी अहम रहने वाली है। पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहीन ्अफरीदी हैं जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज तक 34 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। अब तक खेले गए इन मुकाबलों में पाकिस्तान ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 13 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है, वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। न्यूजीलैंड की टीम अब अपनी जमीन पर हो रही टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करके इन आंकड़ों को सुधारने का प्रयास करेगी। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में कब औऱ कहां देख सकते हैं।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा? (PAK vs NZ 1st T20 Match Date)
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 12 जनवरी 2024 (शुक्रवार) को खेला जाएगा।
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा? (PAK vs NZ 1st T20 Match Venue)
मेजबान न्यूजीलैंड और मेहमान पाकिस्तानी टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक कब शुरू होगा पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला? (PAK vs NZ 1st T20 Match IST Timing)
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11.40 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 11.10 बजे होगा।पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले को भारत में टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (PAK vs NZ T20 Live Telecast On TV In India)
पाकिस्तान और मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पहले टी20 मुकाबले का भारत में टीवी पर प्रसारण नहीं हो रहा है।
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (PAK vs NZ T20I Match Live Streaming)
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
