PAK vs NZ 2nd Test: मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम और मेहमान टीम न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला नए साल के दूसरे दिन सोमवार को कराची में शुरू हुआ। मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के ओपनर्स नए साल का अच्छा आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरे और उन्होंने वैसा ही किया भी। इस दौरान उनके स्टार ओपनर डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया।
डेवोन कॉनवे का शतक (BLACKCAPS)
न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे पहले उसके दोनों ओपनर्स टॉम लाथम (Tom Latham) और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की शानदार साझेदारी को अंजाम दिया। इसके बाद नसीम शाह ने लाथम (71) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया लेकिन कॉनवे पिच पर टिके रहे और तेजी से बड़ी पारी की ओर बढ़ते रहे।
एक और शानदार शतक
डेवोन कॉनवे ने 78 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद 156 गेंदों में वो अपने चौथे टेस्ट शतक तक जा पहुंचे। कॉनवे ने अपने शतक तक पहुंचने के लिए 13 चौके और एक छक्के का सहारा लिया। इसके बाद वो 191 गेंदों पर 122 रनों की पारी खेलकर आघा सलमान की गेंद पर विकेटकीपर सरफराज अहमद के हाथों कैच हुए। कॉनवे की इस शानदार पारी में 16 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।Devon Conway brings up his 4th Test ton.#WTC23 | 📝 t.co/5TMMWQ0jQl
— ANI (@ANI) Jan 2, 2023
नहीं थम रहा कॉनवे का बल्ला
डेवोन कॉनवे इस समय शानदार फॉर्म में हैं। कराची में खेला जा रहा मैच कॉनवे के करियर का 12वां टेस्ट मैच है और वो अब तक चार शतक और एक दोहरा शतक जड़ चुके हैं। वो अब तक अपने टेस्ट करियर की 21 पारियों में 57.50 की शानदार औसत से 1150 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 200 रन की रही है जो उन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली ही पारी में जून 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेली थी।
