PAK vs NZ 1st ODI Live Streaming: कब और कहां देखें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

PAK vs NZ 1st ODI Live Streaming: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद अब 3 मैच की वनडे सीरीज होगी। इसका पहला मुकाबला 29 मार्च को खेला जाएगा। आखिरी मुकाबला 5 अप्रैल को खेला जाएगा। यदि आप इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

PAK vs NZ 1st ODI Live Streaming: पांच मैचों की टी20 सीरीज हारने के बाद अब पाकिस्तान की टीम 3 मैच की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ने वाली है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 4-1 से पटखनी दी थी। 3 मैच की वनडे सीरीज क्रमशः 29 मार्च, 2 और 5 अप्रैल को नेपियर, हैमिल्टन और माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे। वनडे में पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान के पास होगी, जबकि टॉम लैथम के बाहर जाने के बाद माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड की कमान संभालेंगे। रिजवान टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे।

pkaistan vs New Zealand live Streaming

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

रिजवान के अलावा पाक टीम में बाबर आज़म वापसी करेंगे जिन पर सबकी निगाहें होंगी। सीरीज में बाबर आजम की भूमिका अहम रहने वाली है। न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर यह है कि विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने उनकी जगह हेनरी निकोल्स को बुलाया है। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed