पाकिस्तान वर्सेस इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (25 मई 2024) को खेला जाने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले ये सीरीज बेहद जरूरी है। इसे भारत में आसानी से देखा जा सकता है। (ENG vs PAk Match Where to Watch in India)

टी20 विश्व कप में अब कुछ ही दिन बचे हैं, इंग्लैंड और पाकिस्तान आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों को दुरुस्त करना चाहेंगे। दोनों ताकतवर टीमें चार मैचों की टी20 सीरीज में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। इन दोनों के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाने वाला है। मैच का आयोजन बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में किया जाएगा। मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगुवाई बाबर आजम (Babar Azam) कर रहे हैं, जबकि मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी जोस बटलर (Jos Buttler) करेंगे। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा।

PAK vs ENG LIVE TELE.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आखिरी बार पिछले साल टी20 सीरीज खेली थी और वेस्टइंडीज से 2-3 से हार गई थी। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ 2-1 से टी20 सीरीज जीतकर आ रही है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में इंग्लैंड का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। इन दोनों टीमों ने अब तक कुल 30 टी20 मैच खेले हैं। इंग्लैंड ने 19 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने नौ मैच जीते हैं और 2 मैच रद्द कर दिए गए हैं। दोनों के बीच आखिरी मैच गुरुवार (21 मई 2024) को खेला गया था। ये मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था।

End of Feed