PAK vs ENG: जानिए कौन है इंग्लैंड के क्रिकेटर रेहान अहमद, मैदान पर उतरते ही बना देंगे गजब का रिकॉर्ड

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 16, 2022, 08:35 PM IST

Who is Rehan Ahmed, Pakistan vs England 3rd Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जब शनिवार को कराची में तीसरा टेस्ट मैच शुरू होगा तो उसमें एक खिलाड़ी मैदान पर उतरते ही रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के क्रिकेटर रेहान अहमद की, जो एक खास रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।

PAK vs ENG 3rd Test, Rehan Ahmed to debut: पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan vs England) के बीच जब शनिवार को टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला शुरू होगा तो उसमें इंग्लिश टीम 3-0 से क्लीन स्वीप दर्ज करके इतिहास रचने उतरेगी। इस मैच में कई खास रिकॉर्ड्स बनने की उम्मीद भी है। लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जो शनिवार को मैच शुरू होते ही बन जाएगा। हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी रेहान अहमद (Rehan Ahmed) की।

Rehan_Ahmed_AP

रेहान अहमद (AP)

क्या रिकॉर्ड बनने जा रहा है?

जब कराची में खेले जाने वाले इस तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की टीम मैदान पर उतरेगी तो इस इंग्लिश एकादश में रेहान अहमद भी मौजूद होंगे। रेहान अपने टेस्ट व अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने जा रहे हैं। खास बात ये है कि उनकी उम्र सिर्फ 18 साल 126 दिन है। यानी वो इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले इतिहास के सबसे युवा इंग्लिश क्रिकेटर बन जाएंगे।

End of Feed