PAK vs CAN T20 World Cup 2024 Match Today, Pakistan Banam Canada T20 T20i LIVE TV Telecast Channel in India: टी20 वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान का सामना कनाडा से होगा। यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला मुकाबला है। सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान को इस मैच में न केवल जीत बल्कि बड़े अंतर से जीत की आवश्यकता है। दूसरी तरफ कनाडा की कोशिश होगी कि वर्तमान में खराब प्रदर्शन से जूझ रही पाकिस्तान टीम के खिलाफ फायदा उठाया जाए।
पाकिस्तान बनाम कनाडा लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)
16 साल बाद दोनों टीम आमने-सामने
दोनों टीम की बात करें तो आज से 16 साल पहले दोनों टीम क्रिकेट के इस फॉर्मेट में भिड़ी थी जहां पाकिस्तान को जीत मिली थी। ऐसे में पाकिस्तान की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ-साथ नेट रन रेट में भी सुधार लाए। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा पाकिस्तान बनाम कनाडा का यह मुकाबला? (PAK vs CAN Match Date)पाकिस्तान बनाम कनाडा के बीच खेले जाना वाला यह मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।
कहां होगा पाकिस्तान बनाम कनाडा का यह मुकाबला? (PAK vs CAN Match Venue)
पाकिस्तान बनाम कनाडा के बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।कितने बजे शुरू होगा पाकिस्तान बनाम कनाडा का यह मुकाबला? (PAK vs CAN Match Time)
पाकिस्तान बनाम कनाडा के बीच का यह मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 8 बजे होगा।टीवी पर कहां देखें पाकिस्तान बनाम कनाडा का यह मुकाबला? (PAK vs CAN Match on Tv)
पाकिस्तान बनाम कनाडा के बीच खेले जाने वाले इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
