Shan Masood Wicket controversy: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शुरुआत में ही बवाल मच गया। पहली पारी में आउट दिए जाने के बाद पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद गुस्से में थे। मैच के 7वें ओवर में बल्लेबाजी करते हुए मसूद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। मैदानी अंपायर ने मसूद को नॉट आउट करार दिया, लेकिन डिसीजन रिव्यू सिस्टम के जरिए फैसला पलट दिया गया। इस फैसले से कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स समेत पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद भी खुश नजर नहीं आए।
शान मसूद (फोटो- AP)
अब्दुल्ला शफीक के आउट होने के बाद मसूद को जल्दी आना पड़ा, लेकिन शोरफुल इस्लाम की इनस्विंगर ने उन्हें आउट कर दिया। गेंद मसूद के पास से गुजरते समय दोनों बैट और पैड के बहुत करीब थी और पूरी बांग्लादेशी टीम पाकिस्तान के कप्तान का विकेट मांगते हुए उठ खड़ी हुई।
