PAK vs BAN : कंगाली में आटा गीला, पहली बार बांग्लादेश ने पाकिस्तान में किया सूपड़ा साफ

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test Highlights: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को उनके घर पर ही शर्मशार होना पड़ा है। दरअसल बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने टेस्ट सीरीज में उन्हें बुरी तरह से रौंद दिया है। बांग्लादेश ने इतिहास में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ उनके ही देश में क्लीन स्वीप किया है।

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test Highlights: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में 6 विकेट से मात दे दी है। इस जीत के साथ उन्होंने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दे दी है। ये बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए काफी ऐतिहासिक पल है। ये पहली बार हुआ है जब उन्होंने पाकिस्तान के सामने क्लीन स्वीप किया हो। टीम पहले टेस्ट मैच से ही लय में थी और पाकिस्तान को 10 विकेट से ऐतिहासिक हार थमा दी थी। दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने पिछड़ने के बाद ऐसी वापसी की जिसके सामने पाकिस्तान के होश उड़ गए।

pak vs ban 2nd test

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट

रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश के चलते धूल गया था ऐसे में बचे हुए चार दिनों में नतीजा निकलना था। मैच में पहले टॉस जीतकर बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने गेंदबाजी का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया। ये निर्णय अच्छा साबित हुआ और पाकिस्तान की टीम 274 रन ही बना पाई। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में केवल 262 रन ही बना पाई और पाकिस्तान को 12 रनों की लीड मिल गई।

End of Feed