PAK vs AUS 2nd T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में 90 रन से रौंदकर किया सीरीज पर 2-0 से कब्जा
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका कप्तान सलमान अली आगा और उस्मान खान ने निभाई। सलमान आगा ने 76 (40) और उस्मान खान ने 53 (36) रन की पारी खेली। वहीं शादाबा ने नाबाद 28 (20) रन की पारी खेलकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 199 रन का विशाल लक्ष्य मिला है।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टी20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों की यह आखिरी सीरीज जहां दोनों अपनी तैयारियों को परखने और कमर कसने के इरादे से मैदान में उतरी हैं। सीरीज की पहली बाजी पाकिस्तान के हाथ लगी थी ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे मुकाबले में पलटवार के इरादे से मैदान में उतरेगी। सीरीज में पाकिस्तान टी20 टीम की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) के हाथों में है। जबकि मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम की कप्तानी ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत(PAK vs AUS head to Head)
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 29 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें मुकाबला कांटे का रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 14 बार पाकिस्तान को हराया है, जबकि पाकिस्तान ने 14 बार ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई भी रहा था। पाकिस्तान ने गुरुवार को लाहौर में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2650 दिन का सूखा खत्म किया था।
PAK बनाम AUS आज के 2nd टी20 मैच का टॉस टाइम (PAK vs AUS Today 2nd T20 Match Toss Time)
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले का टॉस हो चुका है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
PAK बनाम AUS आज के 2nd टी20 मैच पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन(PAK vs AUS Today 2nd T20 Match Pakistan Ki Playing11)
फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, नसीम शाह, उस्मान तारिक
PAK बनाम AUS आज के 2nd टी20 ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन (PAK vs AUS Today 2nd T20 Match Australia Ki Playing11)
मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, मैथ्यू कुह्नमैन, एडम ज़म्पा।
ऐसी हैं दोनों टीम(Pakistan Australia Squad for T20 Series)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan National Cricket team)
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia National Cricket team)
मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, मिच ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा
Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान की फिरकी में फंसे कंगारू
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पाकिस्तान के स्पिनर्स का सामना नहीं कर सके और 15.4 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट शादाब खान और अबरार अहमद ने लिए। 2 विकेट उस्मान तारिक की झोली में गए। एक-एक विकेट सैम अयूब और मोहम्मद नवाज के खाते में गया।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: 108 रन पर ढही ऑस्ट्रेलियाई पारी
ऑस्ट्रेलिया की पारी जीत के लिए 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.4 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई और 90 रन से मैच गंवा दिया। लगातार दूसरी जीत के साथ पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: शादाब ने दिए दोहरे झटके
14वें ओवर की आखिरी दो गेंद पर शादाब खान ने जेवियर बार्टले और सीन एबॉट को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को हार के मुहाने पर पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में 98 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: कैमरन ग्रीन बने शादाब का शिकार
कैमरन ग्रीन पारी के 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 35 (20) रन बनाकर शादाब खान की गेंद पर कैच दे बैठे। 76 के स्कोर पर छठा झटका ऑस्ट्रेलिया को लगा।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में बनाए 56 रन
ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 5 विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन 25 (12) और मैथ्यू शॉर्ट 1 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: कोनोली बने शादाब का शिकार
आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर कूपर कोनोली शादाब खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 1 (4) रन बनाए। 54 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कैमरन ग्रीन 24 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान को लगा चौथा झटका
पाकिस्तान को चौथा झटका मोहम्मद नवाज ने मैट रेनेशा के रूप में दिया। रेनशा 2(5) रन बनाकर एलबीडब्लू हो गए। 53 के स्कोर पर चौथा झटका पाकिस्तान को लगा।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पॉवरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 3 विकेट
जीत के लिए 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पॉवरप्ले में 3 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन 19 (7) और मैट रेनेशा 2 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान मिचेल मार्श 18(14), ट्रेविस हेड 4(5) और जोश इंग्लिस 5(6) रन बनाकर पवेलियन लौटे। अबरार ने मिचेल और जोश इंग्लिस को एलबीडब्लू कर दिया। वहीं ट्रेविस हेड सैम अयूब की गेंद पर बोल्ड हो गए।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए दो विकेट
ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवा दिए हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने पहले ओवर में बनाए 9 रन
ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर में 9 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 5 (3) और ट्रेविस हेड 4(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पहली ही गेंद पर मार्श को मिला जीवन दान
नसीम शाह की फेंकी पारी की पहली गेंद पर मिचेल मार्श को विकेट के पीछे जीवनदान मिला। गेंद विकेटकीपर और स्लिप के बीच से निकल गई।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: जीत के लिए 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए 199 रन के लक्ष्य की पीछा करने ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान पर उतर चुकी है। पारी की शुरुआत पाकिस्तानी टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने की है।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने 20 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 198 रन
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया है। शादाब खान 29 (21) रन बनाकर और मोहम्मद नवाज 9 (3) रन बनाकर नाबाद रहे। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 199 रन बनाने का लक्ष्य मिला है।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने 19 ओवर में बनाए 184 रन
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 19 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बना लिए हैं। उस्मान खान 49(34) और शादाब खान 28 (20) रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने 18 ओवर में बनाए 175 रन
पाकिस्तान ने शादाब खान और उस्मान खान की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 18 ओवर में 4 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। शादाब 24(16) और उस्मान खान 43 (31) रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: 150 रन के पार पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने 16वें ओवर में मैथ्यू शॉर्ट के खिलाफ शादाब खान के जड़े छक्के की बदौलत 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने 15 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 139 रन
पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। उस्मान खान 28 (23) और शादाब खान 4(6) रन बनाकर खेल रहे हैं।Shadab Khan 4 (6b)
Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने 14 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 129 रन
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। शादाब 2 (3) और उस्मान खान 20 (20) रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: शादाब और उस्मान ने संभाला मोर्चा
कप्तान सलमान आगा के आउट होने के बाद शादाब खान बल्लेबाजी करने उतरे हैं। दूसरे छोर पर उनका साथ उस्मान खान 18 (16) रन बनाकर दे रहे हैं। 13 ओवर में पाकिस्तान ने 4 ओवर में 125 रन बना लिए हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: सलमान आगा बने एबॉट का शिकार
सलमान अली आगा 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 74 रन बनाकर शीन एबॉट की गेंद पर विकेट के पीछे जोस इंग्लिस के हाथों लपके गए। आगा ने 40 गेंद में 76 रन की पारी में 8 चौके और 4 छक्के जड़े। उन्होंने अकेले दम पर टीम को 125 रन तक पहुंचाया।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने 12 ओवर में बनाए 117 रन
पाकिस्तान ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। सलमान आगा 76 (39) और उस्मान खान 11(12) रन बनाकर खेल रहे हैं। सलमान आगा अपने सर्वश्रेष्ठ टी20आई स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने 11 ओवर में बनाए 112 रन
पाकिस्तान ने 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन बन लिए हैं। सलमान आगा 73 (36) और उस्मान खान 9(9) रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: 100 रन के पार पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने 10.3 ओवर में सलमान आगा के शानदार चौके की मदद से पूरे कर लिएय़Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने बनाए 10 ओवर में 3 विकेट पर 96 रन
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। सलमान आगा 58(31) और उस्मान खान 8(8) रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: कप्तान सलमान अली आगा ने जड़ा अर्धशतक
सलमान आगा ने 25 गेंद में अपना अर्धशतक 5 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया। यह उनके टी20आई करियर का छठा अर्धशतक है।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने 8 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 81 रन
पाकिस्तान ने 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। सलमान आगा 49(24) और उस्मान खान 3(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: बल्लेबाजी करने आए उस्मान खान
बाबर आजम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उस्मान खान आए हैं। दूसरे छोर पर सलमान आगा 46 (22) रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: एडम जंपा ने किया बाबर आजम का शिकार
एडम जंपा ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर बाबर आजम को शानदार लेग स्पिन पर एलबीडब्लू करके पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। बाबर 2 (5) रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। 76 के स्कोर पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने 7 ओवर में बनाए 76 रन
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 2 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 2 (4) और सलमान आगा 46(22) रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने पॉवरप्ले में बनाए 72 रन
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में तेज शुरुआत की और पॉवरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाने में सफल रही। बाबर आजम 0 (1) और सलमान आगा 44 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं। आगा ने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के जड़े हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: एलबीडब्लू हुए सैम अयूब
पारी के छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर सलामी बल्लेबाज सैम अयूब कूपर कोनोली की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। फील्ड अंपायर ने उन्हें नाबाद करार दिया था। लेकिन रिव्यू में तीसरे अंपायर ने फैसला बदल दिया। अयूब 23( 11) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके जड़े। अयूब के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने बाबर आजम आए हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने बनाए 5 ओवर में 64 रन
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में आतिशी शुरुआत करते हुए 5 ओवर में 65 रन जड़ दिए हैं। सलमान आगा 15 गेंद में 37 और सैम अयूब 10 गेंद में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: 50 रन के पार पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने 4.1 ओवर में 50 रन के आंकड़े को आतिशी अंदाज में पार कर लिया है।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने 4 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 49 रन
पाकिस्तान ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में एक विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। सलमान आगा 26(11) और सैम अयूब 18 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं। मैथ्यू कुहेनमैन ने पारी के चौथे ओवर में 18 रन दिए। सलमान आगा ने एक छक्का और दो चौके की मदद से 17 रन बटोरे। एक रन सैम अयूब ने लिया।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने 3 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 31 रन
पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए है। सलमान आगा 9(6) और सैम अयूब 17(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दोनो छोर से स्पिनर्स से गेंदबाजी करा रहा है।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने 2 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 21 रन
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। सलमान आगा 4(2) और सैम अयूब 12(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका
पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान के रूप में पहला झटका पारी के दूसरे ओवर में कुहेनमैन की गेंद पर लगा। फरहान 5(5) रन बनाकर विकेट के पीछे लपके गए। 17 के स्कोर पर पाकिस्तान ने पहला विकेट गंवाया। एक बार फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने साहिबजादा फरहान आए हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान ने 1 ओवर में बनाए 13 रन
पाकिस्तान ने दूसरे टी20 के पहले ओवर में आतिशी शुरुआत करते हुए 13 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान 1(1) और सैम अयूब 12(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू
पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने सैम अयूब और साहिबजादा फरहान की जोड़ी उतरी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी का आगाज जेवियर बार्टले ने किया है।Pakistan vs Australia 2nd T20 Live Score: दूसरे टी20 में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, नसीम शाह, उस्मान तारिक'अगर मैं यह कह दूं तो क्या होगा?' फिटनेस के सवाल से तंग आ गए हैं शमी, सेलेक्टर्स को दिया इशारों में जवाब
Asian Para Games 2026: 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे एशियन पैरा गेम्स के लिए 275 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी, एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 62 खिलाड़ी
मैकुलम और फ्लेमिंग ने बना ली अपनी टीम, CSK के पूर्व कोच को किया शामिल
SA vs AUS Day-4 Stump: जीत से 6 विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया, चौथा दिन भी रहा कमिंस एंड कंपनी के नाम
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, बीसीसीआई ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
© 2026 Times Horizon Private Limited
