PAK vs AFG T20 Pitch Report: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

PAK vs AFG T20 Pitch Report In Hindi Today Match: आज (29 August 2025) संयुक्त अरब अमीरात की जमीन पर एशिया कप से पहले तीन देशों के बीच टी20 ट्राई सीरीज का आगाज हो रहा है। इस सीरीज में पहला मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा। मुकाबला शारजाह में आयोजित होगा। इस ट्राई सीरीज में तीसरी टीम यूएई है। हम यहां जानेंगे आज होने वाले पाकिस्तान-अफगानिस्तान टी20 मैच की पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों से जुड़े कुछ खास आंकड़े और इस मैदान का ट्रैक रिकॉर्ड।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 ट्राई सीरीज 2025
  • ट्राई सीरीज में आज पहला मैच पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच
  • सीरीज का पहला टी20 मुकाबला शारजाह में खेला जाएगा

PAK vs AFG T20 Pitch Report In Hindi Today Match: यूएई में आज से तीन देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई (United Arab Emirates) के बीच टी20 ट्राई सीरीज (T20I Tri-Series 2025) की शुरुआत होने जा रही है। इस टी20 ट्राई सीरीज का पहला मैच आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) की टीमों के बीच खेला जाएगा। सीरीज का पहला टी20 मुकाबला शारजाह (Sharjah) में होगा। गौरतलब है कि एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आयोजन भी यूएई में ही होना है और इस टी20 ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने वाली तीनों टीमें एशिया कप का भी हिस्सा हैं, ऐसे में 9 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए ये टी20 ट्राई सीरीज एक तैयारी के रूप में देखी जा रही है। आज के टी20 मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगुवाई सलमान आगा (Salman Agha) करते नजर आएंगे। जबकि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी राशिद खान (Rashid Khan) के हाथों में है। भारतीय समय के मुताबिक पाकिस्तान-अफगानिस्तान टी20 मैच आज शाम 8:30 बजे से शुरू होगा।

PAK vs AFG T20 Pitch Report Today Match

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (X/ICC)

आज टी20 ट्राई सीरीज के पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान और पाकिस्तान की टक्कर होने वाली है, इस मैच से पहले आइए जान लेते हैं इन दोनों टीमों का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमने-सामने का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अब तक टी20 इतिहास में 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें मुकाबला कांटे का रहा है। इनमें पाकिस्तान ने 4 मैच जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान ने भी 3 मैचों में पाकिस्तान को शिकस्त देने में सफलता हासिल की है। आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला यूएई यानी न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाना है। अब तक जितने टी20 मैच इन दोनों टीमों के बीच खेले गए हैं, वे सभी यूएई में ही आयोजित हुए हैं।

End of Feed