IND vs ENG: चौथे टेस्ट से पहले शुभमन गिल ने बताया, किस चीज ने पैदा किया सीरीज में दोनों टीमों के बीच अंतर

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 21, 2024, 11:42 PM IST

शुभमन गिल ने रांची में 23 मार्च से शुरू होने जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच से पहले बताया है कि किस चीज ने भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच अंतर पैदा किया है।

रांची: शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल का मानना है कि भले ही पिचें भारतीय तेज गेंदबाजों के पूरी तरह से पक्ष में नहीं रही हों लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट झटकने की उनकी काबिलियत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में काफी अंतर पैदा किया। आर अश्विन (11 विकेट), रविंद्र जडेजा (12 विकेट), कुलदीप यादव (आठ विकेट) और अक्षर पटेल (पांच विकेट) इन सभी चार स्पिनरों ने मिलकर तीन टेस्ट में 36 विकेट चटकाये हैं लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज अभी तक 22 विकेट हासिल कर पाये हैं। हालांकि विकेटों की संख्या भले ही स्पिनरों के पक्ष में हो लेकिन गिल ने कहा कि तेज गेंदबाजों ने परिस्थितियों के अनुसार अच्छी गेंदबाजी कर टीम को आगे बनाये रखा।

Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल

हमारे तेज गेंदबाजों ने पैदा किया सीरीज में अंतर

गिल ने शुक्रवार से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट से पहले आयोजित मीडिया बातचीत के दौरान कहा, 'हम भारत में जहां खेलें, विकेट स्पिनरों को थोड़ा मदद करते हैं। एश (अश्विन) भाई और जड्डू (जडेजा) भाई वैसे भी विकेट ले ही लेंगे लेकिन जिस तरह से हमारे तेज गेंदबाजों ने गेंदबाजी की है, उससे इस श्रृंखला में अंतर पैदा हुआ है।'

End of Feed