SL Vs AFG 3rd T20 Highlights: अफगानिस्तान ने तीसरे टी20 में श्रीलंका को दी 3 रन से मात, जीत के साथ किया दौरे का अंत
SL Vs AFG 3rd T20 Highlights: अफगानिस्तान ने तीसरे टी20 में श्रीलंका को दी 3 रन से मात, जीत के साथ किया दौरे का अंत
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन का विजयी लक्ष्य रखा था। अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 70(43) रन की पारी खेली। वहीं हजरत उल्लाह जजई ने 45(22) रन बनाए। वहीं अजमतउल्लाह जजई ने 31(23) रन का योगदान दिया। मोहम्मद नबी और मोहम्मद इशाक ने 16-16 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दो-दो विकेट अकीला धनंजय और मतीशा पथिराना ले लिए।
सीरीज के पहले दो मुकाबलों में मेजबान श्रीलंका ने जीत हासिल करके सीरीज 2-0 से अपने नाम पहले ही कर ली थी। तीसरा मुकाबला महज औपचारिकता रह गया था। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम अपनी साख बचाने और जीत के साथ श्रीलंका दौरे का अंत करने के इरादे से उतरी थी। और रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रही। पहले टी20 में अफगानिस्तान को 4 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे टी20 मुकाबले में उसे 72 रन के अंतर से हार मिली थी।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), अकिला धनंजय, नुवान तुषारा, मथीसा पथिराना।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), हज़रतुल्लाह जजई, इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), मोहम्मद इशाक, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, फरीद अहमद, वफादार मोमंद।
