मुंबई: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद वनडे सीरीज में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली के लिए बांए हाथ का तेज गेंदबाज एक बार फिर टीम इंडिया के लिए परेशानी की वजह बन गया। मिचेल स्टार्क की ओवर द विकेट से फेंकी ऑफ स्टंप से अंदर आती तेज रफ्तार गेंद पर विराट कोहली गच्चा खा गए और एलबीडब्लू करार दिए गए। विराट ने 9 गेंद का सामना किया और 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विराट कोहली और मिचेल स्टार्क(साभार BCCI/ स्टार स्पोर्ट्स)
140+ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से की स्टार्क ने गेंदबाजी
विराट कोहली का स्टार्क से सामना पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर हुआ। पहली गेंद पर एक रन लेकर शुभमन गिल ने विराट को स्ट्राइक दी। तेज रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे स्टार्क ने ओवर की शुरुआत 144 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ की। इसके बाद उन्होंने दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद 141, 145 और 146 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से डाली। विराट कोहली तीनों ही गेंदों पर रन नहीं बना सके। इसके बाद 143.9 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अंदर आती गेंद विराट के पैड पर लगी और अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।
Iconic 4 balls of Starc vs Virat Kohli. t.co/y60ame9XxX
— ANI (@ANI) Mar 17, 2023
स्टार्क ने पहली बार किया विराट का शिकार
विराट कोहली भले ही दुनियाभर के बांए हाथ के तेज गेंदबाजों का शिकार बनते रहे हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार पहली बार उन्हें वनडे में आउट करने में सफल हुए हैं। साल 2010, 2012, 2019 और 2020 में विराट कोहली और स्टार्क का वनडे में आमना सामना हुआ लेकिन विराट का विकेट स्टार्क के खाते में नहीं गया।
