आज से ठीक 13 साल पहले ग्वालियर में क्रिकेट फैंस ने मास्टर-ब्लास्टर के बल्ले से वह चमत्कार देखा था, जिसके बारे में यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। दरअसल द ग्रेट सचिन तेंदुलकर ने इस दिन दुनिया को बताया कि वनडे क्रिकेट में 200 रन की पारी भी खेली जा सकती है। उन्होंने इसके लिए ग्वालियर का मैदान चुना और निशाना बने साउथ अफ्रीकी गेंदबाज, जिनकी उन्होंने जमकर खबर ली। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 147 गेंद पर 200 रन की नाबाद पारी खेली।
सचिन तेंदुलकर की 200 रन की पारी
डबल हंड्रेड लगाने वाले पहले बल्लेबाजआज वनडे क्रिकेट में भले ही रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, ईशान किशन और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों ने वनडे में 200 या इससे ज्यादा रन की पारी खेलकर अपना नाम बनाया हो, लेकिन पहली बार यह कारनामा मास्टर-ब्लास्टर ने ही किया था। उन्होंने अपनी 25 चौके 3 छक्के लगाए थे। नतीजा डेल स्टेन, वेन पार्नेल या फिर जैक कैलिस जैसे गेंदबाज सभी ने लगभग 9 की इकोनॉमी से रन लुटाए थे।
सईद अनवर का रिकॉर्ड तोड़ासचिन ने न केवल पहली 200 रन की पारी खेली बल्कि वनडे क्रिकेट मे सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज सईद अनवर का रिकॉर्ड भी तोड़ा। अनवर ने भारत के खिलाफ चेन्नई में 21 1997 को 194 रन की पारी खेली थी।
सचिन की ऐतिहासिक पारी से जीता भारत
सचिन की नाबाद 200 रन की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 401 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को 42.5 ओवर में केवल 248 पर आउट कर दिया। टीम इंडिया ने यह मैच 153 रन के बड़े अंतर से जीता।#OnThisDay in 2010, @sachin_rt created history by becoming the 1st batsman to score a 200 in ODIs. 🇮🇳👏Relive the… t.co/8UdgGMLNmk
— ANI (@ANI) Feb 24, 2020
