On This Day: अजहरुद्दीन और अजय जडेजा का आखिरी मुकाबला, एक ने खेली थी यादगार पारी तो एक रहे थे फेल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 3, 2023, 10:50 AM IST

On This Day 2000: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन और अजय जडेजा ने अपने करियर के आखिरी मुकाबले को यादगार बनाया था। उन्होंने बांग्लादेश के ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ आज ही के दिन आखिरी मुकाबला खेला था। हालांकि, इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

On This Day 2000: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन और उनके साथी अजय जडेजा के लिए आज का दिन यादगार वाले दिनों में से है। दोनों ने आज ही के दिन आखिरी बार इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। इस मुकाबले में अजय जडेजा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी, लेकिन मोहम्मद अजरुद्दीन का बल्ला शांत रहा था। जडेजा ने एशिया कप 2000 में आज के दिन पाकिस्तान के खिलाफ 90.29 की स्ट्राइक रेट से 103 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 93 रन बनाए थे। वहीं, मोहम्मद अजरुद्दीन का बल्ला नहीं चला था। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया था और एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे।

Ajay Jadeja, Mohammad Azharuddin

मोहम्मद अजरुद्दीन और अजय जडेजा। (फोटो- Instagram)

जडेजा के शानदार पारी के बाद भी मिली हार

एशिया कप 2000 के पांचवें मैच में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए थे। मोहम्मद यूसुफ ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी। अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम 47.4 ओवर में 251 रन पर ऑलआउट हो गई थी। अजय जडेजा ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए थे। कप्तान सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर का बल्ला शांत रहा था।

End of Feed