टैलेंट की कोई उम्र नहीं, वैभव की मुरीद हुईं ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर (वीडियो)

ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट में भविष्य का स्टार बताया। वैभव लगातार आईपीएल में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

आईपीएल का दूसरा सीजन खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने केवल 15 मैच खेलकर ही हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है। चाहे क्रिकेट से जुड़ाव रखने वाला हो या फिर किसी अन्य खेल का खिलाड़ी हो सब इस 15 साल के यंग सेंसेशन की तारीफ कर रहे हैं। इस लिस्ट में नया नाम दो बार के ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को जुड़ा है। मनु ने वैभव को भविष्य में भारत का स्टार बताया है। मनु से जब वैभव की उम्र और उनके प्रदर्शन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बिना हिचके कहा 'उम्र सिर्फ एक संख्या है" सही मार्गदर्शन और आसपास के लोगों का साथ रहा तो यह स्टार बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेगा।

vaibhav sooryavsnhi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ उन्होंने 1,000 टी20 रन भी पूरे किए थे। घरेलू क्रिकेट हो, या फिर अंडर-19 क्रिकेट में वर्ल्ड कप जीतना हर मोर्चे पर वैभव ने अपने खेल का डंका बजवाया है। दिल्ली में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) की 75वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान, मनु ने कहा 'मैं कहूंगी कि अगर मार्गदर्शन अच्छा हो, आसपास का माहौल अच्छा हो, तो उम्र सिर्फ एक संख्या है।"

End of Feed