Australia Open: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु के वापसी की उम्मीद, प्रणय और लक्ष्य पर रहेगा फोकस

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jul 31, 2023, 04:07 PM IST

Australia Open 2023, Badminton Tournament: जापान ओपन के खत्म होने के बाद अब मंगलवार से ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज होगा। इस मुकाबले में खराब फॉर्म से जूझ रहे दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत के पास अपना खोया फॉर्म फिर हासिल करने का यह आखिरी मौका है।

Australia Open 2023, Badminton Tournament: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत मंगलवार से शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन के जरिये अपने खराब फॉर्म को अलविदा कहना चाहेंगे। सुपर 500 टूर्नामेंट के तौर पर अपग्रेड किये गए इस टूर्नामेंट के जरिये सिंधु और श्रीकांत के पास अपना खोया फॉर्म फिर हासिल करने का यह आखिरी मौका है। विश्व चैम्पियनशिप डेनमार्क के कोपेनहेगन में खेली जायेगी।

PV Sindhu

पीवी सिंधु। (फोटो- IANS Twitter)

2019 विश्व चैम्पियन सिंधू चोट से उबरने के बाद फॉर्म में नहीं है और इस साल 12 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर टूर्नामेंटों में से सात में जल्दी बाहर हो गई। इस साल सिंधू ने कोरियाई कोच पार्क ताए सांग से नाता तोड़ लिया और नये कोच मोहम्मद हफीज हाशिम के आने से पहले साइ की कोच विधि चौधरी के साथ काम कर रही थी। लगातार टूर्नामेंटों के बीच अब दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू के पास समय नहीं है । यहां पहले दौर में हमवतन अष्मिता चालिहा के खिलाफ खेलने से पहले उन्हें कोच के साथ अपनी रणनीति पर काम करना होगा।

End of Feed