6,6,4,6,4- ऑली रॉबिन्सन ने फेंका 43 रन का महंगा ओवर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 26, 2024, 07:05 PM IST

Ollie Robinson 43 Run Over:

Ollie Robinson 43 Run Over: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने बुधवार को काउंटी चैम्पियनशिप मैच में 43 रन लुटाकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे महंगा ओवर फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दायें हाथ के गेंदबाज रॉबिन्सन (30 वर्ष) ने इंग्लैंड के लिए 2021 में पदार्पण के बाद 20 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने होव में यहां ससेक्स के लिए खेलते हुए लीसेस्टरशर के खिलाफ डिवीजन दो मैच में अपना ओवर पूरा करने के लिए कुल नौ गेंद फेंकी जिन पर 43 रन बने।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

ऑली रॉबिन्सन (साभार-ICC)

लीसेस्टरशर के लुईस किम्बर ने रॉबिन्सन पर पांच छक्के (तीन नोबॉल पर लगे), तीन चौके और एक रन से 43 रन बनाये। यह लीसेस्टर की दूसरी पारी का 59वां ओवर था तब किम्बर 56 गेंद में 72 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। लीसेस्टरशर ने ससेक्स को 446 रन का लक्ष्य दिया। रॉबिन्सन के इस ओवर के पूरा होने के बाद किम्बर ने 65 गेंद में नाबाद 109 रन बना लिये थे। बेन कॉक्स दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। यह रॉबिन्सन का 13वां ओवर था जिसमें 6, नोबॉल पर 6, 4, 6, 4, नोबॉल पर 6, 4, नोबॉल पर 6 और एक रन बना।

End of Feed