IND vs ENG 2nd ODI: तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने भरी हुंकार, बताया- कैसे सीरीज जीत सकता है इंग्लैंड

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने बताया है कि भारतीय टीम के खिलाफ मौजूदा सीरीज में उनकी टीम कैसे वापसी कर सकती है।

कटक: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद का मानना है कि अगर मेहमान टीम कटक और अहमदाबाद में अपने आखिरी दो मैच जीतने में सफल रहती है तो वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीत सकती है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज 1-4 से गंवाई और नागपुर में वनडे सीरीज का पहला मैच चार विकेट से गंवाया था। साकिब ने कहा'मुझे पता है कि यह दौरा नतीजों के लिहाज से सबसे अच्छा नहीं रहा है, लेकिन हमें एक समूह के तौर पर जिस पर विश्वास है, उस पर कायम रहना है और एकजुट रहना है - उम्मीद है कि हम कुछ पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे।

Saqib Mahmood

साकिब महमूद

भारत में खेलना है सबसे मुश्किल काम

पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी करने वाले साकिब ने कहा,'आपको याद रखना होगा कि भारत आना और भारत के खिलाफ खेलना शायद (क्रिकेट में) सबसे कठिन कामों में से एक है। अगर हम इन आखिरी दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं तो हम वनडे सीरीज जीत सकते हैं। भारत में ऐसी चीजें अक्सर नहीं होती हैं। हम अभी आगे की ओर देख रहे हैं। आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है, अन्यथा बहुत सी चीजें बनी रह सकती हैं और आप पिछली असफलताओं को अगले मैच में ले जा सकते हैं, जो कोई नहीं चाहता।'

End of Feed