West Indies World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड कप से पहले मेजबान वेस्टइंडीज की टीम को बड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज क्रिकेट ने इस बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है जिसमें उन्होंने जेसन होल्डर के वर्ल्ड कप से बाहर होने की खबर पर मुहर लगाई है। होल्डर को लेफ्ट आर्म पेसर ओबेड मैक्कॉय रिप्लेस करेंगे। होल्डर को काउंटी चैंपियनशिप 2024 के दौरान चोट लगी थी। फिलहाल वह रिहैब में हैं और और वेस्टइंडीज टीम का मेडिकल स्टाफ उनकी शीघ्र और पूर्ण रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए उनकी आवश्यक मदद कर रहा है।
वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप स्क्वॉड (साभार-WI)
होल्डर वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी कर चुके हैं औप वह इस टीम के अहम सदस्य हैं। उनका टीम से बाहर जाना बड़ा झटका है। होल्डर के बारे में वेस्टइंडीज के चीफ सेलेक्टर डॉक्टर डेसमंड हेन्स ने कहा 'हालांकि जेसन जैसी क्षमता वाले खिलाड़ी को खोना हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, हमें ओबेड मैक्कॉय की क्षमताओं पर भरोसा है। ओबेड ने अपने प्रदर्शन टीम का भरोसा जीता है। हमारा मानना है कि वह टीम में एक नई ऊर्जा लाएंगे।"
टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज का अपडेटेड स्क्वॉड-
रोवमैन पॉवेल (कप्तान)
अल्जारी जोसेफ (उप कप्तान)
जॉनसन चार्ल्स
रोस्टन चेज़
शिमरन हेटमायर
शाई होप
अकील होसेन
शेमार जोसेफ
ब्रैंडन किंग
ओबेद मैक्कॉय
गुडाकेश मोटी
निकोलस पूरन
आंद्रे रसेल
शेरफेन रदरफोर्ड
रोमारियो शेफर्ड
इस टीम के अलावा वेस्टइंडीज ने पांच रिजर्व खिलाड़ियों की भी सूची जारी की है जो इंजरी की स्थिति में इन खिलाड़ियों को रिप्लेस कर सकते हैं।
रिजर्व खिलाड़ी वेस्टइंडीज
काइल मेयर्स
मैथ्यू फ़ोर्डे
फैबियन एलन
हेडन वॉल्श
आंद्रे फ्लेचर
