NZ vs SA 5th T20I Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पांचवें टी20 में 33 रन से हराया, सीरीज 3-2 से जीतकर लिया विश्व कप सेमीफाइनल का बदला
NZ vs SA 5th T20I Highlights: आज न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पांचवां व अंतिम टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज में अब तक दोनों टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली है और अब बात ट्रॉफी पर आकर अटक गई है क्योंकि सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने दो मैच जीते, जबकि मेहमान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने भी सीरीज में दो मैच जीतकर अब फैसला अंतिम मैच पर लाकर खड़ा कर दिया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने कॉनर एस्टरजुईन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी और 33 रन से मैच गंवाया, साथ ही 3-2 सीरीज भी गंवा दी। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में हार का बदला पूरा कर लिया।
New Zealand vs South Africa 5th T20 Highlights: मेजबान न्यूजीलैंड और मेहमान दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। उसके बाद दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने 68 रनों की जीत के साथ बराबरी कर ली। फिर तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल की और लगातार दो जीत के साथ सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, चौथे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने गजब का जज्बा दिखाया और न्यूजीलैंड को 19 रनों से शिकस्त देते हुए सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। अब आज पांचवें टी20 मैच में जो जीता वो सीरीज का विजेता बनेगा। इस पांचवें टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका पहले बल्लेबाजी कर रही है। न्यूजीलैंड टीम की कमान जेम्स नीशम के हाथों में है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने कॉनर एस्टरजुईन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए और अब न्यूजीलैंड को मैच और ट्रॉफी जीतने के लिए 188 रन चाहिए थे। जवाब में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी और 33 रन से मैच गंवाया, साथ ही 3-2 सीरीज भी गंवा दी। दक्षिण अफ्रीका ने अपने कई सीनियर खिलाड़ियों के मौजूद ना होने के बावजूद न्यूजीलैंड की जमीन पर 3-2 से सीरीज जीत ली है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार का बदला ले लिया।
आज के मैच की प्लेइंग-11 (Today Match Playing 11)
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11ः टिम रॉबिन्सन, कैटेन क्लार्क, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली, बेवन जैकब्स, जेम्स नीशम (कप्तान), जोश क्लार्कसन, कोल मैककॉन्ची, ज़ाकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, बेन सियर्स।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11ः वियान मुल्डर, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज (कप्तान), प्रीनेलन सुब्रायेन, ओटनील बार्टमैन।
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीमें (NZ and SA T20 Squads)
साउथ अफ्रीका की टीम (South Africa Squad)- टोनी डी जॉर्जी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायेन, डियान फॉरेस्टर, जेराल्ड कोएट्जे, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपाम्ला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमलेन और नकोबानी मोकोएना।
न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Squad)- टॉम लाथम (कप्तान, चौथा से पांचवां मैच), मिचेल सैंटनर (कप्तान, पहले से तीसरे मैच तक), केटीन क्लार्क (चौथे और पांचवें मैच), जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर) (चौथे और पांचवां), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर) (पहले से तीसरे मैच), लॉकी फर्गसन (दूसरे से तीसरे), जक फॉल्केस, बेवोन जैकब्स, काइल जैमिसन, निक केली, जे डेन लेनोक्स (चौथे से पांचवें), कोल मैककोन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और ईश सोढ़ी।
