NZ vs PAK 3rd T20i Highlights: शतकवीर हसन नवाज ने रचा इतिहास, पाकिस्तान ने तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को रौंदा

New Zealand vs Pakistan 3rd T20 Highlights: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में करारी मात दे दी है। इस जीत के साथ ही सीरीज में अपना खाता खोल लिया है। पाकिस्तान की जीत के हीरो हसन नवाज रहे जिन्होंने शतक जड़ इतिहास रच दिया है।

NZ vs PAK 3rd T20i Highlights: पाकिस्तान ने हसन नवाज की 45 गेंदों में नाबाद 105 रन की शानदार पारी के दम पर शुक्रवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज को 2-1 से जीवंत बना दिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के पहले दो मैच नौ विकेट और पांच विकेट के अंतर से जीते थे। हालांकि इस मैच में मेजबान टीम की हालत खराब हो गई और पूरी टीम पर केवल पाकिस्तान के दो खिलाड़ी ही भारी पड़ गए।

NZ vs pak

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान तीसरा टी20 हाईलाइट्स

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 19.5 ओवर में 204 रन बनाए। मार्क चैपमैन ने 44 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 94 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 31 रन और टिम सिफर्ट ने 19 रन का योगदान दिया। हालांकि, लगातार विकेट गंवाने के कारण न्यूजीलैंड अपनी पारी को और बड़े स्कोर तक नहीं ले जा सका।पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 29 रन देकर 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। उनके अलावा, पाकिस्तानी गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी दिक्कतें खड़ी कीं।

End of Feed