NZ vs PAK 2nd ODI Highlights: दूसरे वनडे में भी बुरी तरह हारा पाकिस्तान, टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी गंवाई

NZ vs PAK 2nd ODI Highlights: पाकिस्तान और मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच चल रही 3 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले वनडे में हार के बाद पाक फैंस को उम्मीद थी दूसरे वनडे में उनकी टीम वापसी कर लेगी, लेकिन दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम ने अपने कई सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद बड़ी जीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त अपने नाम कर ली।

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड-पाकिस्तान वनडे सीरीज 2025
  • दूसरे वनडे में भी न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया
  • न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ली

NZ vs PAK 2nd ODI Highlights: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में पाकिस्तानी टीम का बंटाधार हो गया है। पहले वनडे में हार के बाद अब पाकिस्तान की टीम दूसरे वनडे मैच में भी पस्त हो गई है जिसके साथ ही मेजबान न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।इससे पहले पाकिस्तान की टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी कीवी टीम के खिलाफ 1-4 से पस्त हुई थी। तीसरे वनडे मैच में बेन सीयर्स के पांच विकेट के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 208 रन पर आउट करके दूसरा वनडे मुकाबला 84 रन से जीता और तीन मैचों की इस सीरीज की ट्रॉफी पर अपना कब्जा पक्का कर लिया है।

PAK vs NZ 2nd ODI Highlights

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच की हाईलाइट्स

मैच में पाकिस्तान के लिये फहीम अशरफ ने सर्वाधिक 73 रन बनाये और नौवे विकेट के लिये नसीम शाह के साथ 60 रन की साझेदारी भी की। नसीम ने 51 रन बनाये। दोनों का यह पहला वनडे अर्धशतक है। पाकिस्तानी टीम 41.2 ओवर में ऑल-आउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिये विल ओ'राउरकी ने पहले छह ओवर में आठ रन देकर एक विकेट लिया। उनकी गेंद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान को दो बार लगी। इसके बाद हारिस रऊफ को भी उनका बाउंसर हेलमेट पर लगा। रऊफ कनकशन टेस्ट में नाकाम रहकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और नसीम ने मैदान पर उनकी जगह ली। वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सीयर्स ने पांच विकेट लिये जबकि जैकब डफी को तीन विकेट मिले।

End of Feed