NZ vs ENG 3rd T20 Live Streaming: सीरीज जीतने उतरेगी इंग्लैंड की टीम, जानें भारत में कब और कैसे देखें लाइव

New Zealand vs England 3rd T20 Live Streaming: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज (23 अक्टूबर 2025) को खेला जाने वाला है। आइए जानते हैं इस मैच को भारत में कैसे लाइव देखा जा सकता है।

NZ vs ENG 3rd T20 Live Streaming: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मुकाबला गुरुवार (23 अक्टूबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे शुरू होगा और टॉस इससे 30 मिनट पहले होगा। इंग्लैंड ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है और इस मैच को जीतकर वे सीरीज़ पर कब्ज़ा करना चाहेंगे, जबकि न्यूजीलैंड की टीम अगर जीतती है तो ट्रॉफी दोनों टीमों के बीच साझा की जाएगी।

NZ vs ENG Live Streaming

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड लाइव स्ट्रीमिंग

दूसरे टी20 में इंग्लैंड का तूफ़ानी प्रदर्शन

सीरीज़ का पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसमें इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 153 रन बनाकर खेल रही थी, लेकिन न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।दूसरे टी20 में, मेहमान टीम इंग्लैंड ने 65 रन की बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने फिल साल्ट और हैरी ब्रुक की तूफानी पारियों की बदौलत बोर्ड पर 236/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिल साल्ट ने 56 गेंदों में 85 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान हैरी ब्रुक ने केवल 35 गेंदों पर 78 रन ठोके। वहीं, टॉम बैंटन ने भी 12 गेंदों में नाबाद 29 रन का अहम योगदान दिया।

End of Feed