विराट नहीं इस भारतीय को ब्रायन लारा ने बताया ग्रेट ऑफ ऑल टाइम

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने एक पॉडकास्ट में ग्रेट ऑफ ऑल टाइम क्रिकेटरों की एक लिस्ट बनाई है। उनकी इस लिस्ट में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं है। लारा ने रोहित शर्मा को लीजेंड की श्रेणी में रखा है। आइए जानते हैं उनकी इस लिस्ट में किन-किन क्रिकेटरों को जगह मिली है।

वेस्टइंडीज़ के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है और उन्हें GOAT बताया है। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने जिन क्रिकेटरों को GOAT की लिस्ट में रखा है उसमें विराट कोहली का नाम शामिल नहीं है। बात बुमराह की करें तो जबसे उन्होंने अपना डेब्यू किया है लगातार हर फॉर्मेट में शानदार गेंदबाजी की है। हालांकि, पीठ की समस्या के कारण बुमराह हर लगातार हर फॉर्मेट का हिस्सा तो नहीं बन पाते, लेकिन वह टेस्ट मैचों में लगातार खेलते हैं। इस दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से कोई वनडे और 2024 विश्व कप फाइनल के बाद से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

brian Lara GOAT Cricketer

ब्रायन लारा (साभार-X, Brian Lara and Bcci)

स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए, लारा ने बुमराह के अलावा जिन तीन अन्य क्रिकेटरों को GOAT की श्रेणी में रखा है वे नाम हैं- ग्लेन मैक्ग्रा, एडम गिलक्रिस्ट और जैक कैलिस। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने 1999 से एक दशक तक विश्व क्रिकेट में राज किया और तब ग्लेन मैक्ग्रा और एडम गिलक्रिस्ट टीम का हिस्सा थे। बात दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस की करें को वह एक ऐसे क्रिकेटर थे जिन्होंने मैदान में हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया। दक्षिण अफ़्रीकी दिग्गज ने अपने टेस्ट करियर में 13289 रन और 292 विकेट लेने के अलावा वनडे करियर में 11579 रन और 273 विकेट चटकाए।

End of Feed