Pakistan New Captain: शाहीन नहीं, बाबर आजम की जगह लेने की रेस में ये दो नाम सबसे ऊपर

Pakistan New Captain: टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद इस चीज को लेकर चर्चाएं तेज है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हो सकता है। यह बदलाव कप्तानी को लेकर भी किया जा सकता है और ऐसे में बाबर आजम की दोबारा कप्तानी जा सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाबर आजम की एक बार फिर हो सकती है छुट्टी
  • शाहीन अफरीदी नहीं इन दो नामों की चर्चा है तेज
  • वनडे वर्ल्ड कप के बाद भी बाबर को गंवानी पड़ी थी कप्तानी

Pakistan New Captain: टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। बाबर आजम की टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई। पाकिस्तान को यूएसए और भारत से लगातार हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते टीम सुपर-8 में जगह नहीं बना पाई। ऐसा पहली बार हुआ जब टी20 विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान को लीग स्टेज में बाहर होना पड़ा। यही कारण है कि बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं और ऐसे में खबरें आ रही है कि एक बार फिर से बाबर को कप्तानी गंवानी पड़ सकती है। इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें कप्तानी से हटाकर शाहीन को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-PCB)

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के भीतर इसको लेकर कुछ चर्चाएँ हुई हैं। हालांकि, इसको लेकर अलग-अलग तरह की मांग उठ रही है। एक वर्ग शाहीन अफरीदी को दोबारा कप्तान बनाना चाहता है तो दूसरा वर्ग मोहम्मद रिजवान या फिर शान मसूद को व्हाइट बॉल की कप्तानी देने की बात कर रहा है। आपको बता दें कि मसूद पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान पहले से ही हैं।

End of Feed