धोनी या संगकारा नहीं, इस 38 वर्षीय खिलाड़ी को अपना आईडल मानते हैं संजू सैमसन

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 10, 2025, 02:37 PM IST

Sanju Samson Idol: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन का रविचंद्रन अश्विन के साथ एक पॉडकास्ट जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अपने आईडल का खुलासा किया है जिसमें उन्होंने एमएस धोनी या फिर संगकारा नहीं 38 वर्षीय खिलाड़ी का नाम लिया है।

Sanju Samson Idol: आज के दौर में अधिकांश विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते हैं, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने एक अलग ही नाम लिया। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब शो "कुट्टी स्टोरीज़ विद ऐश" के दौरान जब उनसे उनके ऑल-टाइम क्रिकेटिंग आइडल के बारे में पूछा गया, तो सैमसन ने भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा का नाम लिया। इस जवाब ने अश्विन को भी चौंका दिया।

Sanju Samson ap

संजू सैमसन (फोटो- AP)

आधुनिक क्रिकेट में पसंदीदा खिलाड़ी

अश्विन ने सैमसन से पूछा कि मौजूदा दौर में ऐसा कौन सा खिलाड़ी है, जिसे वह खेलते हुए देखना पसंद करते हैं। इस पर सैमसन ने एक चौंकाने वाला नाम लिया—14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी। यह वही युवा खिलाड़ी हैं, जिनके साथ सैमसन ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ड्रेसिंग रूम साझा की थी।

End of Feed