DPL 2026 Women's Final: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने रचा इतिहास, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को हराकर जीता खिताब

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 वुमेंस टूर्नामेंट के फाइनल में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। नॉर्थ दिल्ली की जीत में कप्तान आयुषी सोनी का बड़ा योगदान रहा।

DPL 2026: अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 वुमेंस टूर्नामेंट के फाइनल में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स (वुमेन) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की टीम 20 ओवर में 122/6 का स्कोर ही बना सकी। टीम के लिए कप्तान श्वेता सहरावत ने 32 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 31 रन बनाए। विकेटकीपर निशिका सिंह ने नाबाद 39 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था।

DPL 2026

DPL चैंपियन (फोटो साभार- delhipremierleaguet20)

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनी DPL चैंपियन

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के गेंदबाजों ने एकजुट होकर शानदार गेंदबाजी की। प्रिया मिश्रा, नाजमा, अर्चना, रेशिका बेनीवाल और अपेक्षा आनंद ने एक-एक विकेट लिया। सबसे किफायती गेंदबाज अपेक्षा रहीं, जिन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन दिए और पूरे मैच में सुपरस्टार्ज पर दबाव बनाए रखा। 123 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली की शुरुआत लड़खड़ा गई। उपासना यादव ने 8 गेंदों में 9 रन बनाए, लेकिन टीम 15 रन पर ही 2 विकेट गंवा बैठी थी।

End of Feed