क्रिकेट

Today Match 3 September 2026: आज किसका मैच, महिला एशिया कप में रोमांचक मुकाबला खेलेगी टीम इंडिया

महिला एशिया कप 2026 का आगाज 28 अगस्त से हो चुका है। 8 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में श्रीलंका डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरी है। भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। वहीं, प्वाइंट्स टेबल में आगे बढ़ने के लिए उठा-पटक शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं महिला एशिया कप में आज किसका मैच है?

Image

आज मैच किसका है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Today Match 3 September 2026: क्रिकेट फैंस के लिए गुरुवार का दिन बेहद टेंशन भरा हो सकता है। क्योंकि, 3 सितंबर 2026 को भारतीय महिला टीम महिला एशिया कप में एक अहम मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मुकाबले में जीत दर्ज कर भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी मजूबत करने को देखेगी। हरमन ब्रिगेड बल्लेबाजी में सुधार करना चाहेगी, क्योंकि पहले मुकाबले में उनकी कलई खुल गई थी।

आज मैच किसका है: आज 3 सितंबर, 2026 को टीम इंडिया महिला एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ टी20 मैच में उतरेगी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने इस मुकाबले में टीम इंडिया अपनी जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी। अपने पहले मैच में भारतीय महिला टीम थाईलैंड को हराया था। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 8 बजे से खेला जाएगा।

बल्लेबाजी परेशानी का सबब

भारत को हांगकांग के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और इसलिए वह इस मैच में बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध होगा। भारत के लिए पहले मैच में शेफाली वर्मा ने 64 रन की तूफानी पारी खेलकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, दीप्ति शर्मा ने भी अपनी काबिलियत साबित करते हुए बिना कोई रन दिए तीन विकेट लिए। इससे वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गईं।

हालांकि, स्मृति मंधाना और चोटिल जेमिमा रोड्रिग्स की जगह टीम में शामिल की गई प्रतिका रावल को अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूरत है। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी अपने फॉर्म और सबसे छोटे प्रारूप में अपने भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगी।

आज किसका-किसका मैच होगा, कब व कहां होंगे मैच? (Today Cricket Matches Schedule, 3 September 2026, Thursday)

मैचसमयवेन्यू
भारतीय महिला टीम बनाम हांगकांग महिला टीमभारतीय समयानुसार रात 8 बजेदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें-

भारत बनाम हांगकांग मुकाबले में भारत की स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), शेफाली वर्मा (Shafali Verma), श्री चरणी (Shree Charani) और दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) पर निगाहें रहेंगी। वहीं, हांगकांग की नताशा माइल्स (Natasha Miles), मरीना लैम्प्लो (Marina Lamplough), मारिको हिल (Mariko Hill) और कैरी चान (Kary Chan) के प्रदर्शन पर क्रिकेट फैंस की निगाहें रहेंगी।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article