नीतीश राणा की पत्नी का बाईक सवार ने किया पीछा; कार को मारी टक्कर, इंस्टाग्राम पर शेयर किया डरावना इंसिडेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2023, 02:14 PM IST

Saachi Marwah: कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी साची मारवाह ने एक ऐसी घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी है, जिससे सुरक्षा पर सवाल उठते हैं। दरअसल उन्होंने अपने पोस्ट के माध्यम से बताया कि दो बाईक सवाल उनका पीछा कर रहे थे जब वह काम से घर लौट रही थी।

KEY HIGHLIGHTS
  1. नीतीश राणा की पत्नी साची मारवाह ने की शिकायत
  2. दो बाईक सवाल कर रहे थे उनका पीछा
  3. पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी साची मारवाह ने एक शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल साची मारवाह जब दिल्ली में अपने कार से घर लौट रही थी तो दो अनजान लड़कों ने उनका पीछा किया। इतना ही नहीं बाईक पर सवार दोनों लड़के ने कार में टक्कर भी मारी।

nitish rana wife Saachi Marwah instagram story

नीतीश राणा और साची मारवाह

बाद में साची मारवाह ने इस डरावनी घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा की। उनके इंस्टाग्राम स्टोरी के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से भी कि लेकिन उनकी तरफ से उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली। जब उसने शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो उसे कहा गया कि उसे जाने देना चाहिए क्योंकि वह पहले ही 'सुरक्षित घर पहुंच चुकी है'

End of Feed