Nitish Rana Half century: नीतीश राणा का गरजा बल्ला, सीएसके के गेंदबाजों के उड़ाए होश

Nitish Rana Half Century: राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज नीतीश राणा आखिरकार दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली है और सभी का दिल जीत लिया है।

Nitish Rana Half Century: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे अपने तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज नीतीश राणा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मैच में पहले ही ओवर में बल्लेबाजी करने आ गए राणा ने चेन्नई के गेंदबाजों को आड़े हाथों ले लिया है। उन्होंने आईपीएल 2025 का अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया। नीतीश राणा इस आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेजी से अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। राणा के विस्फोटक अंदाज के चलते राजस्थान रॉयल्स की टीम ने विशाल स्कोर खड़ कर दिया है।

Nitish Rana AP

नीतीश राणा (फोटो- AP)

नीतीश राणा जब बल्लेबाजी करने उतरे थे तो तब राजस्थान रॉयल्स की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में आउट हो गए थे। हालांकि नीतीश राणा नहीं रुके और उन्होंने पहले तेज गेंदबाजों को और बाद में पारी के छठे ओवर में आड़े हाथों लिया और रनों की झड़ी लगा दी। नीतीश राणा ने केवल 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। वे पिछले दो मैचों में फ्लॉप रहे थे और सभी ने उनके सिलेक्शन पर सवाल उठाना शुरू कर दिए थे हालांकि वे रुके नहीं और इस मैच में सभी के मुंह बंद कर दिए।

End of Feed