निकोलस पूरन ने तोड़ा मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

Nicholas Pooran break Rizwan record: वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन लगातार नए कीर्तिमान अपने नाम करते जा रहे हैं। उन्होंंने हाल ही में कैरेबियाई प्रीमियर लीग में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे एक साल में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Nicholas Pooran break Rizwan record: निकोलस पूरन इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं, खासकर टी20आई प्रारूप में। पिछले एक साल में वह बेहतरीन फॉर्म में हैं, चाहे वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए हो या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए। उन्होंने अब कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए भी धूम मचा दी है। बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ अपने हालिया मैच में, उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

nicholas pooran cpl

निकोलस पूरन (फोटो- CPL)

निकोलस पूरन ने CPL 2024 में बारबाडोज रॉयल्स के खिलाफ ट्रिनबागो के लिए 15 गेंदों में 27 रन बनाए। अब उन्होंने 2024 में सभी T20 मैचों में 2059 रन बनाए हैं। यह अब सभी T20 में एक कैलेंडर वर्ष में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2021 में सबसे छोटे प्रारूप में 48 मैचों में 2036 रन बनाए थे।

End of Feed