भारत का उसके घर पर सूफड़ा साफ करना न्यूजीलैंड की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि, बोले-कीवी दिग्गज

हाल ही में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड की इस जीत को पूर्व कीवी क्रिकेटर ने अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया है। भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर कम से कम तीन मैचों की श्रृंखला में पहली बार 0-3 से हारी है।

पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड की 3-0 से टेस्ट श्रृंखला जीतने को अपने देश की सबसे बड़ी उपलब्धि करार दिया जबकि पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा कि उन्होंने सपने में भी भारत का सूपड़ा साफ होने के बारे में नहीं सोचा था। न्यूजीलैंड ने रविवार को मुंबई में तीसरे टेस्ट मैच को 25 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला को 3-0 से अपने नाम किया। भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर कम से कम तीन मैचों की श्रृंखला में पहली बार 0-3 से हारी है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (58)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (साभार-AP)

भारत दौरे से पहले न्यूजीलैंड को श्रीलंका ने दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से हराया था। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की यह उपलब्धि और भी खास है क्योंकि टीम को अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन का साथ नहीं मिला। वह चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला का हिस्सा नहीं बन पाये।

End of Feed