LIVE

IND vs NZ 5th ODI Live Score: पहली बार न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला; दोनों टीमों में दो-दो बदलाव

Umesh KumarUpdated Nov 15, 2026, 07:26 IST

Ind बनाम Nz Live Score Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम आज माउंट मोनगानुई में पांचवें और आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में कीवी टीम के सामने सीम और स्विंग की चुनौती के बीच सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरी है। सीरीज फिलहाल 2-1 पर है। यहां पढ़ें भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें वनडे मैच के लाइव अपडेट्स।

IND vs NZ 5th ODI Live Score: पहली बार न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला; दोनों टीमों में दो-दो बदलाव
IND vs NZ 5th ODI Live Score: पहली बार न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला; दोनों टीमों में दो-दो बदलाव

IND vs NZ 5th ODI Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वनडे मैच माउंट मोनगानुई में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के पास आज आखिरी मौका है कि वह सीरीज पर कब्जा जमाएं। वहीं, न्यूजीलैंड के पास भी आखिरी मौका होगा कि वह सीरीज में 2-2 की बराबरी कर सकें। आज यश ठाकुर अपना वनडे डेब्यू करेंगे। उन्हें अक्षर पटेल ने कैप दी। गुरनूर ब्रार टेस्ट मैच की तैयारी के लिए चले गए हैं। यश आज उन्हीं की जगह खेलेंगे।

पांचवें वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर

​न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर​​

यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट्स-

NOV 15, 2026 07:26 IST

IND vs NZ Live Score: राष्टगान के लिए टीमें मैदान पर

टॉस के बाद दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर हैं। पहले भारत का राष्ट्रगान हो रहा है। इसके बाद न्यूजीलैंड का राष्ट्रगान होगा।
NOV 15, 2026 07:12 IST

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों में दो-दो बदलाव

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर

​न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर​​
NOV 15, 2026 07:07 IST

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान में आ चुके हैं। आज सिक्का हेड की ओर गिरा है। आखिरकार न्यूजीलैंड ने टॉस जीता है और गेंदबाजी चुनी है।
NOV 15, 2026 07:10 IST

IND vs NZ Live Score: यश ठाकुर का वनडे डेब्यू

तेज गेंदबाज यश ठाकुर को डेब्यू वनडे कैप थमाई गई है। ठाकुर ने अब तक चार T20I मैच खेले हैं। पहली बार टेस्ट टीम से बुलावा पाने वाले गुरनूर ब्रार इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। सिराज की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। कुलदीप यादव को ड्रॉप कर दिया गया है।
NOV 15, 2026 07:03 IST

IND vs NZ Live Score: वनडे और टी20 के बीच सैंडविच

वर्तमान समय में जिस तरह ODI फॉर्मैट का हाल है। उसी तरह यह सीरीज भी T20I और टेस्ट मैचों के बीच सैंडविच की तरह खेली जा रही है। T20I सीरीज को भले ही किसी और चीज से चुनौती नहीं मिली, लेकिन टेस्ट सीरीज की तैयारियों का असर ODI सीरीज पर भी पड़ा है। हालात यह है कि भारत और खासकर मेजबान लगभग दोनों टीमें अपनी ए टीम के साथ इस मुकाबले में उतरेंगी।
NOV 15, 2026 07:02 IST

IND vs NZ Live Score: आखिरी वनडे मैच आज

शुभ प्रभात। स्वागत है आपका टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी की लाइव कवरेज में। इसी मैदान पर पिछले मैच में भारतीय टीम को करारी हार मिली थी। उनके पास अब भी सीरीज जीतने का मौका है। दूसरी ओर न्यूज़ीलैंड लगातार दूसरी जीत हासिल करके सीरीज़ को बराबरी पर समाप्त करने की कोशिश करेगी।