LIVEIND vs NZ 4th ODI Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार, अब तक 3 विकेट गिरे
Ind बनाम Nz Live Score Hindi: आज पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत और मेजबान न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। चौथा वनडे मैच माउंट मोंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला और दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई थी। जबकि, तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। आज चौथे वनडे मैच में श्रेयस अय्यर भारत की कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड ने 25 ओवर में 150 रन का स्कोर पार कर लिया है। यहां जानिए इस मैच का लाइव स्कोर और पल-पल के अपडेट्स।

IND vs NZ 4th ODI Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार, अब तक 3 विकेट गिरे
IND vs NZ 4th ODI Live Score: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज 5 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का चौथा मैच है। आज का मुकाबला माउंट मोंगानुई के बे ओवल मैदान पर हो रहा है। भारत ने सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतने के बाद सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई है। तीसरा वनडे मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया था। आज के मैच में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भारतीय वनडे टीम की कप्तानी कर रहे हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। आज के मैच में भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और कुलदीप यादव प्लेइंग-11 में शामिल हुए हैं। जबकि न्यूजीलैंड की टीम में 6 बदलाव किए गए हैं। केली, फॉक्सट्रॉट, फिन एलन, क्लार्क और मैट हेनरी शीर्ष एकादश में शामिल किए गए हैं। इस मैच का लाइव स्कोर और पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए यहां जुड़े रहिए। न्यूजीलैंड ने 25 ओवर में 150 रन का स्कोर पार कर लिया है। उनके तीन विकेट गिरे हैं।
चौथे वनडे मैच में भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर।
IND vs NZ Live Score: गुरनूर ने लुटाए 10 रन
गुरनूर बराड़ के 28वें ओवर में 10 रन आए। विल यंग अब 79 गेंदों में 89 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ Live Score: विल यंग शतक की ओर
विल यंग इस समय शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। वो 73 गेंदों में 79 रन बना चुके हैं और तेजी से अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं।
IND vs NZ Live Score: कुलदीप ने फेंका बेहद महंगा ओवर
कुलदीप यादव ने 26वां ओवर किया, जिसमें फिन एलेन और विल यंग ने बाउंड्री की बौछार कर दी। इस ओवर में 19 रन आए। अब स्कोर 182/3
IND vs NZ Live Score: 25 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
न्यूजीलैंड ने 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। विल यंग 64 रन और फिन एलेन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ Live Score: 19.3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
न्यूजीलैंड ने 19.3 ओवर में अपना तीसरा विकेट गंवाया और अब उनका स्कोर 3 विकेट पर 125 रन है।
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को 3 झटके लगे
गुरनूर ने टिम सीफर्ट (58 रन) को विकेट के पीछे कैच कराते हुए पहला झटका दिया। जबकि निक कैली 4 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर और डीन फॉक्सट्रॉट 8 रन बनाकर आकिब नबी की गेंद पर आउट हो गए।
IND vs NZ Live Score: सीफर्ट का पहला वनडे अर्धशतक
टिम सीफर्ट ने अर्शदीप सिंह द्वारा किए जा रहे 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर लांग लेग दिशा में आसानी से शॉट खेलकर एक रन लिया और वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उनका पचासा 40 गेंदों में आया। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 78 रन हो चुका है।
IND vs NZ Live Score: नौवें ओवर में 15 रन आए
आकिब नबी का एक और महंगा ओवर, इस बार नौवें ओवर में उन्होंने 15 रन लुटा दिए। सीफर्ट अपने अर्धशतक से एक रन दूर हैं।
IND vs NZ Live Score: गुरनूर का पहला ओवर बहुत महंगा
गुरनूर बराड़ सातवां ओवर करने आए और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 14 रन लुटा दिए हैं।
IND vs NZ Live Score: 5 ओवर के बाद स्कोर
न्यूजीलैंड ने 5 ओवर के बाद 34 रन बना लिए हैं। उनका कोई विकेट नहीं गिरा है। विल यंग 10 रन और टिम सीफर्ट 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ Live Score: नबी का ओवर महंगा
आकिब नबी दूसरा ओवर करने आए और महंगे साबित हुए। इस ओवर में नबी ने 12 रन लुटा दिए। न्यूजीलैंड बिना नुकसान 18 रन बना चुकी है।
IND vs NZ Live Score: पहले ओवर में आए 6 रन
भारत की तरफ से पहला ओवर अर्शदीप सिंह करने आए। सामने हैं टिम सीफर्ट और विल यंग की ओपनिंग जोड़ी। पहले ओवर में 6 रन बने।
IND vs NZ Live Score: आज न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर।
IND vs NZ Live Score: आज भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
IND vs NZ Live Score: भारत ने किए टीम में 3 बदलाव
टीम इंडिया ने आज के मैच के लिए प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और कुलदीप यादव की टीम में एंट्री हुई है।
IND vs NZ Live Score: टीम इंडिया ने टॉस जीता
भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई आज श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। कप्तान अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
IND vs NZ Live Score: भारत सीरीज में आगे
टीम इंडिया ने सीरीज का पहला और दूसरा वनडे मैच जीतकर 2-0 की बढ़त बना रखी है। तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। आज भारत सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतर रही है।
IND vs NZ Live Score: आज भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच खेला जा रहा है। ये मुकाबला न्यूजीलैंड के माउंट मोंगानुई में स्थित बे ओवल मैदान पर आयोजित हो रहा है।