LIVE
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: हैमिल्टन में मौसम ने बदली करवट, बारिश के चलते मैदान पर फिर से बिछाए गए कवर्स
Ind बनाम Nz Live Score Hindi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीसरा वनडे मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा। भारत ने दो मैच जीतकर 2-0 से बढ़त बना ली है। आज भारत सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा। वहीं, न्यीजीलैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। यहां पढ़ें भारत बनाम न्यूजीलैंड के तीसरे वनडे मैच के लाइव अपडेट्स।
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारतीय टीम हैमिल्टन में मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। सबकी निगाहें पहले दो मैच में नाकाम रहे हिटमैन रोहित शर्मा पर रहेंगी। वहीं, न्यूजीलैंड सीरीज में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना चाहेगी। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते मैच को रीशेड्यूल किया गया था। इसके तहत भारतीय समयानुसार, टॉस 7ः32 बजे होना था और मैच 8 बजे से शुरू होना था। हालांकि, बारिश ने परेशान कर रखा है। हैमिल्टन में बारिश हो रही है। इसके चलते मैच में देरी हो रही है।
NOV 10, 2026 07:10 IST
NOV 10, 2026 07:04 IST
IND vs NZ Live Score: रीशेड्यूल में भी हो सकती है देरी
बुरी खबर देना अच्छा नहीं लगता, लेकिन जो है सो है। बारिश वापस आ गई है और कवर्स को स्क्वायर पर वापस खींचा जा रहा है। लगता है कि रीशेड्यूल किया गया टॉस और लेट हो सकता है। उम्मीद करते हैं कि यह बस एक हल्की बारिश हो और जल्दी से मैच शुरू हो सके।
NOV 10, 2026 07:00 IST
IND vs NZ Live Score: फिर से शुरू हुई बारिश
हैमिल्टन से अच्छी खबर नहीं है। बारिश एक बार फिर शुरू हो गई है। पिच पर कवर्स बिछा दिए गए हैं। आसमान पर बादल छाए हुए हैं।
NOV 10, 2026 06:57 IST
IND vs NZ Live Score: गेंदबाजों को मिलेगी मदद
बेमौसम बारिश के कारण ग्राउंड्समैन को ODI से पहले पिचों पर काम करने के लिए कम समय मिला है। इस वजह से उन्हें पिच तैयार करने का काम तेजी से करना पड़ा और लंबे समय तक पिचों को कवर्स के नीचे रखना पड़ा। ऐसे में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। हवा का भी फायदा तेज गेंदबाज उठा सकते हैं।
NOV 10, 2026 06:53 IST
IND vs NZ Live Score: 8 बजे शुरू होगा मैच
बारिश के चलते मैदान को खेलने लायक बनाने के लिए ग्राउंड स्टाफ मेहनत कर रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि भारतीय समयानुसार, 7ः32 बजे टॉस होगा। वहीं, 8 बजे मैच शुरू हो जाएगा। हवा अभी भी तेज चल रही है।
NOV 10, 2026 06:50 IST
IND vs NZ Live Score: आसमान में छाए बादल
शुरुआती समाचार बहुच अच्छे नहीं हैं। थोड़ी देर पहले तक को बारिश ही हो रही थी, लेकिन अब बारिश रुक चुकी है। हालांकि, अब भी धूप नहीं दिख रही है और हवा काफी तेज चल रही है। थोड़े कवर्स भी मैदान पर दिख रहे हैं।
NOV 10, 2026 06:49 IST
IND vs NZ Live Score: सीरीज जीतने उतरेगी भारतीय टीम
नमस्कार, स्वागत है आपका टाइम्स नाउ नवभारत के हिंदी की लाइव कवरेज में। लगातार दो वनडे जीत चुकी भारतीय टीम की निगाहें सीरीज जीत पर हैं, लेकिन न्यूजीलैंड भी सीरीज में बने रहने की पूरी कोशिश करेगी। भारत आज के मैच में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। वहीं, न्यूजीलैंड वापसी करना चाहेगा।
