IND vs NZ 1st Test Live Streaming: 6 साल बाद न्यूजीलैंड में घमासान करने उतरेगी भारतीय टीम, कब और कहां देखें टेस्ट मैच का लाइव प्रासरण और स्ट्रीमिंग

IND vs NZ 1st Test Live Streaming Updates Hindi (भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच लाइव स्ट्रीमिंग): टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड की धरती पर 6 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। पहला मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जाएगा। यहां जानिए भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी जानकारी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ODI और T20I में जीत के अब टेस्ट सीरीज भारत के न्यूजीलैंड टूर का क्लाइमेक्स है। भारत ने 22 अक्टूबर से शुरू हुए न्यूजीलैंड दौरे के टी20 और वनडे के 8 मैच के रिजल्ट (बारिश के चलते एक मैच रद्द रहा) वाले गेम में अपनी अधूरी तैयारी के बावजूद दो सीरीज अपने नाम कर ली है। इंडियन टीम इस बात से काफी हद तक खुश होगी कि उनकी ट्रैवलिंग यूनिट ने कितनी कमियों के साथ भी जीत हासिल की और अब बारी है आखिरी पड़ाव की। यानी टेस्ट सीरीज की।

IND vs NZ 1st Test.

भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच लाइव स्ट्रीमिंग।

19 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारतीय टीम आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। सात साल पहले एक युवा बल्लेबाज के रूप में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाले शुभमन गिल के हाथों में अब टीम इंडिया की कमान है। अपने पिछले दौरे पर गिल ने न्यूजीलैंड की धरती पर अपना प्रभाव छोड़ा था। गिल के बल्ले से 165, 191, 242 और 124 रन की पारियां देखने को मिली थी। इस दौरे पर भी शुभमन गिल अपनी छाप छोड़ा चाहेंगे।

End of Feed