New Zealand vs Afghanistan: फॉर्म में कीवियों के लिए आसान न होगी ‘जाइंट किलर' अफगानी शेरों की चुनौती

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2023, 03:42 PM IST

New Zealand vs Afghanistan: न्यूजीलैंड के पास शीर्ष क्रम में विल यंग, डेवोन कोंवे और डेरिल मिचेल जैसे बल्लेबाज हैं जबकि हरफनमौला रचिन रविंद्र ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया है। अब उनका सामना राशिद खान और मोहम्मद नबी की फिरकी से होगा जिन्होंने इंग्लैंड को खासा परेशान किया।

New Zealand vs Afghanistan: मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड को हराकर अफगानिस्तान ने विश्व कप में सभी टीमों के लिये खतरे की घंटी बजा दी है और बुधवार को यहां होने वाले मैच में न्यूजीलैंड उसे हलके में लेने की गलती कतई नहीं करेगा। न्यूजीलैंड टीम टूर्नामेंट में अजेय अभियान जारी रखना चाहेगी। वहीं दिल्ली मे पिछले मैच में इंग्लैंड को 69 रन से हराने वाली अफगानिस्तान एक और उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी।

NZ vs AFG

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

न्यूजीलैंड अभी तक तीनों मैच जीतकर रनरेट के आधार पर भारत से पीछे दूसरे स्थान पर है। वहीं अफगानिस्तान को पहले दो मैचों में बांग्लादेश और भारत ने हराया लेकिन तीसरे मैच में हशमतुल्लाह शाहिदी की टीम ने इंग्लैंड जैसे धुरंधर को हराकर नया इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड की कमान एक बार फिर विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम के हाथ में होगी चूंकि नियमित कप्तान केन विलियमसन बायें अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण कुछ मैचों से बाहर हैं।

End of Feed