Glenn Phillips as Pilot: न्यूजीलैंड के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को आपने क्रिकेट के मैदान पर उड़ते हुए देखा होगा। फील्डिंग के दौरान वह किसी सुपरमैन की तरह यहां-वहां उड़ते नजर आते हैं। इसके अलावा वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और चतुर स्पिन गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, उनकी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्किल उनकी फील्डिंग ही है, जिसमें उन्हें उड़ता देख फैंस दीवाने हो जाते हैं। अब वह रियल लाइफ में भी उड़ते नजर आ रहे हैं।
क्रिकेटर ने उड़ाया विमान(फोटो साभार- glennphillips236)
एयरक्राफ्ट उड़ाते नजर आए ग्लेन फिलिप्स
ग्लेन फिलिप्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह रियल लाइफ में भी आसमान में उड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि वह खुद एक एयरक्राफ्ट उड़ा रहे हैं। आर्डमोर एयरोड्रोम पर लाइट एयरक्राफ्ट को सफलतापूर्वक लैंड करवाकर उन्होंने कमाल कर दिया है। उन्होंने दुनिया को अपनी क्रिकेटिंग टैलेंट के अलावा अपनी पायलट स्किल्स का लोहा मनवाया। वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट glennphillips236 पर पोस्ट किया है। देखें वीडियो-
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ऑकलैंड शहर के आस-पास की छोटी सी खूबसूरत शाम।' उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरा सबसे बड़ा शौक उड़ना है। अगर क्रिकेट न होता और पैसे की कोई कमी न होती, तो मैं पायलट ही बनता। हवा में उड़ना और पहाड़ों के ऊपर घूमना मुझे बेहद भाता है। यह मेरी पहली प्राथमिकता है।' कॉकपिट में हाथ आजमाना फिलिप्स की बहुमुखी प्रतिभा को दिखाता है। ऐसा लगता है कि उनके लिए कुभी भी असंभव नहीं है।
कैसा है T20 और IPL कैरियर
बता दें कि ग्लेन फिलिप्स टी20 अंतरराष्ट्रीय में 97 मैच खेल चुके हैं। इसकी 85 पारियों में उन्होंने 142.69 की स्ट्राइक रेट से 2286 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने 9 विकेट भी अपने नाम किए हैं। वह IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आएंगे। हालांकि, IPL में अभी तक उन्होंने कोई बड़ी छाप नहीं छोड़ी है। आईपीएल के 8 मैचों में वह कुल 65 रन ही बना पाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए हैं।
