न्यूजीलैंड के इस कदम से बढ़ जाएगा क्रिकेट में रोमांच, अब मिलेगा बोनस प्वाइंट

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सुपर स्मैश टूर्नामेंट में नई प्वाइंट सिस्टम को लागू किया। उनका यह फैसला हाईएस्ट स्कोर वाले मैचों को बढ़ावा देने के लिए है। ​​व्हाइट फर्न्स के हेड कोच बेन सॉयर ने कहा कि यह प्वाइंट सिस्टम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूजीलैंड की सफलता की संभावनाओं को बढ़ाएंगे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कामेंटेर आकाश चोपड़ा अक्सर सुझाव देते हुए नजर आ जाते हैं कि बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीमों के लिए बोनस प्वाइंट की व्यवस्था की जाए। उनका यह सुझाव बीसीसीआई मानेगी कि नहीं ये तो वक्त बताएगा, लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने फिलहाल इसको आजमाने का मन बना लिया। ताजा जानका री के अनुसार न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आगामी महिला सुपर स्मैश सीजन के लिए प्वाइंट्स स्ट्रक्चर में बदलाव किया है। उनका यह फैसला हाईएस्ट स्कोर वाले मैचों को बढ़ावा देने के लिए है।

nz new point system
  1. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (साभार-ICC)

सुपर स्मैश टूर्नामेंट की शुरुआत शुक्रवार, 26 दिसंबर को सेडन पार्क में मेजबान नॉर्दर्न ब्रेव और ऑकलैंड एसेस एंड हार्ट्स के बीच होगी। जो टीमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन से ज्यादा का स्कोर बनाएं या फिर बाद में बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम की तुलना में उनका रन रेट 1.25 गुना अधिक हो उन्हें एक बोनस प्वाइंट मिलेगा। एलिमिनेशन और फाइनल में बोनस प्वाइंट सिस्टम लागू नहीं होंगे।

End of Feed