न्यूजीलैंड विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 06:41 PM IST

New Zealand qualify for T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 विश्व कप 2022 में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद और फिर अफगानिस्तान के ऑस्ट्रेलिया को 168 रन पर रोक देने के कारण न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।

अफगानिस्तान ने शुक्रवार को यहां एक महत्वपूर्ण मैच में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट पर 168 रन पर रोक दिया जिससे न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई।

new_zealand_t20

न्यूजीलैंड ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया (AP)

न्यूजीलैंड ने सुपर-12 के अपने अंतिम लीग मैच में आयरलैंड को 35 रन से हराया था। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड को नेट रन रेट में पीछे छोड़ने के लिए अफगानिस्तान पर 185 रन की बड़ी जीत की दरकार थी।

End of Feed