ENG vs NZ 1st ODI: डेवोन कॉन्वे और डेरिल मिचेल का शतकीय प्रहार, इंग्लैंड को मिली न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 9, 2023, 02:17 AM IST

England New Zealand ODI Series 2023: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैच की वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। कीवी टीम के पहले मैच में जीत के हीरो डेवोन कॉन्वे और डेरिल मिचेल रहे।

कार्डिफ: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे(111) और डेरिल मिचेल(118) रन की नाबाद शतकीय पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैच की वनडे सीरीज में विजयी शुरुआत करने में सफल रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 291 रन का स्कोर खड़ा किया था। 292 रन के विजयी लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 45.4 ओवर में 8 विकेट और 26 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। कॉन्वे 111*(121) और डेरिल मिचेल 118*(91) रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं विल यंग ने 29 और हेनरी निकोल्स ने 26 रन बनाकर आउट हुए। डेवोन कॉन्वे को उनकी शानदार मैच जिताऊ पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

England vs New Zealand

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

कॉन्वे शुरुआत से अंत तक संभाले रहे मोर्चा

जीत के लिए 292 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम को डेवोन कॉन्वे और विल यंग ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। कीवी सलामी जोड़ी ने 10 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 61 रन जोड़ लिए थे। लेकिन पॉवरप्ले के खत्म होने के बाद आदिल राशिद के ओवर की पहली ही गेंद पर यंग बोल्ड हो गए। यंग ने 29(33) रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए हेनरी निकोल्स ने कॉन्वे का साथ दिया और स्कोर को 18.2 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद कॉन्वे ने 57 गेंद पर 8 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। दूसरे विकेट के लिए भी कॉन्वे-निकोल्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई। लेकिन 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर निकोल्स विली की गेंद पर विकेट के पीछे बटलर के हाथों लपके गए। न्यूजीलैंड का स्कोर 117 रन पर 2 विकेट हो गया।

End of Feed