नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने काठमांडू हवाईअड्डे पर गिरफ्तार, बलात्कार का है आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 01:24 AM IST

बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को पुलिस ने सीपीएल में भाग लेने के बाद स्वदेश लौटते ही एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी काठमांडू की स्थानीय अदालत ने 8 सितंबर को लामिछाने के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

काठमांडू: बलात्कार के आरोप का सामना कर रहे नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को गुरुवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया। पिछले महीने कैरेबियन प्रीमियर लीग में शिरकत करने के लिए वेस्टइंडीज रवाना होने के बाद उनके खिलाफ राजधानी में मामला दर्ज किया गया था। ऐसे में तकरीबन एक महीने बाद उनकी गिरफ्तारी हो गई है।

Sandeep-Lamichane

लामिछाने ने कहा था जांच में करेंगे सहयोग

इसके बाद स्थानीय अदालत ने आठ सितंबर को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। अदालत द्वारा गिरफ्तारी का आदेश जारी किए जाने के बाद लामिछाने ने फेसबुक पर लिखा था कि वह ‘जांच के सभी चरणों में पूरा सहयोग करेंगे और खुद को बेगुनाह साबित करने के लिये कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।'

अदालत के आदेश के बाद बोर्ड ने कर दिया था बर्खास्त

अदालत द्वारा गिरफ्तारी का आदेश जारी किए जाने के बाद नेपाल क्रिकेट संघ ने एक बयान जारी कर कहा था कि उसने लामिछाने को टीम से निलंबित कर दिया है ताकि उसके खिलाफ लगे आरोपों की जांच में दिक्कत नहीं आये। निलंबन के वक्त वो राष्ट्रीय टीम के कप्तान भी थे।

इंटरपोल से भी मांगी थी नेपाल पुलिस ने मदद

विदेश में लामीछाने के होने की वजह से नेपाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए इंटरपोल से भी मदद मांगी थी। लेकिन सीपीएल की समाप्ति के बाद लामिछाने ने स्वदेश लौटने के अपने वादे को पूरा किया है। ऐसे में अब पुलिस उनसे पूछताछ करेगी और मामले की जांच करेगी।

End of Feed