टीम इंडिया का अगला कप्तान ये खिलाड़ी होगा, नवजोत सिंह सिद्धू ने किया साफ

Navjot Singh Sidhu Predicts Future Team India Captain: रोहित शर्मा अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। आने वाले दिनों में ये भी मुमकिन है कि वो खुद भी कप्तानी छोड़ने का फैसला लें। ऐसे में चर्चा जारी है कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम का नया कप्तान कौन होगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर व दिग्गज कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने भविष्यवाणी में साफ कर दिया है कि कौन होगा भारत का अगला कप्तान।

KEY HIGHLIGHTS
  • कौन होगा टीम इंडिया का अगला कप्तान
  • नवजोत सिंह सिद्धू ने की भविष्यवाणी
  • रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी का नाम बताया

Team India Future Captain Prediction: भारतीय क्रिकेट टीम का अगला कप्तान कौन होगा? ये सवाल क्रिकेट के गलियारों में और फैंस के बीच अब काफी समय से चर्चा में है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और भविष्य में टीम इंडिया की अगुवाई कौन करेगा इस पर जरूर बीसीसीआई के सीनियर अधिकारियों के बीच विमर्श शुरू हो गया होगा। टीम में कई नाम ऐसे हैं जिनकी उम्मीदवारी को लेकर अलग-अलग पक्ष हैं, कई दिग्गज इसको लेकर भविष्यवाणियां भी करते आए हैं। इसी फेहरिस्त में ताजा नाम पूर्व क्रिकेटर व चर्चित कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) का नाम भी जुड़ गया है।

Navjot Singh Sidhu Predicts Future Indian Cricket Team Captain

नवजोत सिंह सिद्धू ने की कप्तान की भविष्यवाणी (X)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों आईपीएल में कमेंट्री करने में व्यस्त हैं। लंबे समय बाद वो इस टूर्नामेंट में कमेंट्री कर रहे हैं और लोग उनकी कमेंट्री का लुत्फ भी उठा रहे हैं। इसी बीच आए दिन सिद्धू भारतीय क्रिकेट और खिलाड़ियों को लेकर अपनी राय भी सामने रखते रहते हैं। इस बार उन्होंने 'इंडिया टुडे' से एक बातचीत के दौरान टीम इंडिया के भविष्य के कप्तान पर अपनी राय सामने रखी है या कह सकते हैं कि अपनी भविष्यवाणी की है।

End of Feed